Edited By Purnima Singh,Updated: 23 Mar, 2026 10:57 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'शहीद दिवस' के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को कहा कि उनका त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "इंकलाब...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'शहीद दिवस' के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को कहा कि उनका त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।"
उन्होंने कहा, "उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें 'राष्ट्र सर्वोपरि' की प्रेरणा देती रहेगी।" योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।" भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है। जिस समय तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई, तब उनकी उम्र 25 वर्ष से कम थी।
यह भी पढ़ें : UP में रूह कंपाने वाला हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर, शव देख लोगों की निकलीं चीखें
मथुरा: तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर कहर बनकर बरपी है। मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। हादसे में बाइक सवार युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव को देख लोगों की चीख निकल गई... पढ़ें पूरी खबर ...