तीसरी बार निर्विरोध JDU के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए वशिष्ठ नारायण सिंह, CM नीतीश ने दी बधाई

Edited By prachi,Updated: 20 Sep, 2019 01:09 PM

vashistha narayan singh elected as state president of jdu

वशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। इसका औपचारिक ऐलान पटना में जदयू परिषद की बैठक में किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सिंह से पार्टी का मार्गदर्शन...

पटनाः वशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। इसका औपचारिक ऐलान पटना में जदयू परिषद की बैठक में किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सिंह से पार्टी का मार्गदर्शन करने की अपील भी की।

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग पब्लिसिटी के काम करते हैं। हमारा काम बिहार के लोगों की सेवा करना है। लोगों की सेवा के लिए निरंतर प्रत्यनशील हैं। उन्होंने कहा कि हम 25 साल से काम कर रहे हैं लेकिन मन में कोई भ्रम नहीं रखा है। कुछ लोग अनाप-शनाप बयान देते हैं लेकिन हम उसकी परवाह नहीं करते हैं।

इस पर वशिष्ठ नारायण सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि गुरुवार को वशिष्ठ नारायण सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। 71 वर्षीय बशिष्ठ नारायण सिंह 30 नवंबर 2010 से ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैैं। वह जदयू के राज्यसभा सदस्य भी हैैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!