UP में चौंकाने वाली वारदात! युवक ने की युवती की निर्मम हत्या, बाड़े में छिपाया शव, फिर खुद थाने में किया सरेंडर; कबूलनामे से पुलिस हैरान

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Apr, 2026 01:28 PM

young man brutally murders young woman

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गांव के ही एक युवक ने अपनी परिचित युवती काजल की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को अपने घर के घोठे (मवेशी बाड़े) में छिपा...

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गांव के ही एक युवक ने अपनी परिचित युवती काजल की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को अपने घर के घोठे (मवेशी बाड़े) में छिपा दिया।

मामला बुधवार रात का है, जब शिवानंद की पुत्री काजल घर से खेत की ओर गई थी। काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने पूरे गांव और आसपास तलाश शुरू कर दी, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

तभी गांव का ही युवक मदनपुर थाने पहुंच गया और पुलिस को चौंकाने वाला बयान दे दिया। उसने कहा, “मैंने गांव की युवती काजल की हत्या कर दी है और उसका शव मेरे घर के घोठे में रखा हुआ है।” आरोपी के इस कबूलनामे से पुलिस हैरान रह गई।

मदनपुर थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि आरोपी के बयान पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को घोठे से बरामद किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

परिजनों का कहना है कि काजल और आरोपी युवक के बीच कुछ समय से अनबन  चल रही थी। हाल ही में दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने रात के अंधेरे में काजल को खेत की ओर बुलाया और वहां उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!