Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2026 07:52 PM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां ट्रांसजेंडर के इश्क में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को...
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां ट्रांसजेंडर के इश्क में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा निवासी साक्षर कौशिक की हत्या ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका के प्रेम संबंधों के चलते की गई। बताया जा रहा है कि साक्षर कौशिक, दीपक और एक अन्य युवक अमन उर्फ अवंतिका से प्रेम करते थे। इसी प्रेम त्रिकोण के चलते विवाद बढ़ा और साक्षर रास्ते का रोड़ा बन गया।
आरोप है कि अमन उर्फ अवंतिका ने साक्षर से पीछा छुड़ाने के लिए दीपक, देवेश और शुभम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 30 मार्च को आरोपी दीपक साक्षर को घर से बुलाकर ले गया, और शराब पार्टी की और इसी बीच जानबूझ कर विवाद करने लगे आरोपियों ने डंडों और ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। साक्षर के घर ना आने पर उसके परिजनों ने साक्षर को तलाशना शुरू किया और बाद में नगर कोतवाली में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने 31 मार्च को थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी के पास से पुलिस ने साक्षर का शव बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी दीपक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपियों के कब्जे से मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, शंकर प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर नगर उधर इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है चौथे युवक की तलाश की जा रही है