मुजफ्फरनगर: दिल दहला देने वाली वारदात… एक ही घर में परिवार के 4 शव मिले, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Mar, 2026 02:26 PM

heart wrenching incident in muzaffarnagar panic ensues after the discovery of

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक इलाके की बताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक इलाके की बताई जा रही है।

कमरे में मिले चारों शव
जानकारी के मुताबिक, एक घर के कमरे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के बाद की घटना की सही वजह साफ होगी। 

ससुराल पक्ष पर आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक परिवार लंबे समय से पारिवारिक तनाव में था। कुछ लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है।फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!