यूपी के इस जिले में 51 हजार PNG उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन, चिह्नित कर किया जा रहा ब्लॉक

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Mar, 2026 03:19 PM

in this district of up 51 000 png consumers

उत्तर प्रदेश के बरेली में रसोई गैस (एलपीजी) की कमी के चलते अब बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के करीब 51 हजार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों से एलपीजी सिलेंडर...

LPG Crisis: उत्तर प्रदेश के बरेली में रसोई गैस (एलपीजी) की कमी के चलते अब बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के करीब 51 हजार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों से एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर रोक लगा दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियां ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर उनके कनेक्शन ब्लॉक कर रही हैं।

एलपीजी रिफिल कर दिया जाएगा बंद 
दरअसल, एलपीजी की कमी के बाद लोगों का रुझान तेजी से पीएनजी की ओर बढ़ा है। शहर के लगभग 75% हिस्से में पीएनजी लाइन बिछ चुकी है। इनमें से करीब 95% उपभोक्ताओं के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन भी हैं, जिन्हें उन्होंने बंद नहीं कराया था। अब प्रशासन ने पीएनजी उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे स्वेच्छा से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो डेटा मिलान के बाद उनका एलपीजी रिफिल बंद कर दिया जाएगा।  

पीएनजी कनेक्शन की मांग बढ़ी
सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (CUGL) के अनुसार, जिन इलाकों में पीएनजी सुविधा है, वहां अब नए आवेदन तेजी से आ रहे हैं। अब तक 400 नए आवेदन मिल चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिल बकाया के कारण कटे थे, वे भी अब भुगतान कर फिर से सेवा शुरू करवा रहे हैं।बदायूं रोड, कैंट क्षेत्र, सैन्य परिसर, एयरफोर्स स्टेशन और मिनी बाइपास जैसे इलाकों में तेजी से पीएनजी लाइन बिछाई जा रही है। हाल ही में भरतौल और नकटिया में भी लाइन डाली गई है।

नए कनेक्शन पर छूट
सीयूजीएल ने 31 मार्च तक नए पीएनजी कनेक्शन पर छूट की घोषणा की है। सामान्यतः कनेक्शन 7000 रुपये का होता है, लेकिन अभी 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही पहले बिल में 500 रुपये की छूट और किस्तों में भुगतान की सुविधा भी मिल रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!