योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- समाजवादी पेंशन के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला

Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2022 03:09 PM

yogi targets akhilesh says big scam in the name of socialist pension

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में भाई-भतीजा वाद के नाम पर घोटाला हुआ है। अपने करीबियों को नौकरियां बांटी जाती थी।...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में भाई-भतीजा वाद के नाम पर घोटाला हुआ है। अपने करीबियों को नौकरियां बांटी जाती थी। लेकिन अब उसे ही नौकरी मिल रही है जो मेहन कर रहें है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के विकास की बात सोचती है।

कोरोना काल में AC कमरे में बैठा पर विपक्ष
पूरा विपक्ष कोरोना काल में एसी कमरे में बैठा, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एक-एक कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगा रहा है।  सीएम ने कहा यही कारण रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन मिला, और विपक्ष को जनता से नकार दिया।

1 लाख 37 हजार गन्ना किसानों का किया गया भुगतान
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 लाख  युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए। 1 लाख 37 हजार गन्ना किसानों का भुगतान किया गया। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बना रहा है। अब उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जा रहा है। 2017 के पहले दंगा के रुप में  लोग जानते थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भाई भतीजा वाद को बढ़ा मिला। भाजपा की सोच है सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य पर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार में दोगुना विकास का कार्य हो रहा है।

 किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र चल रहा है। इसमें योगी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को विधानसभा में पेश किया है। सरकार ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया है। योगी सरकार का पहला आगामी बजट 'संकल्प पत्र' पर आधारित है। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!