स्थापना दिवस पर बोले योगी – भाजपा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Apr, 2025 07:57 PM

yogi said on foundation day  bjp is dedicated to service

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि भाजपा 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण के लिए काम कर रही है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि भाजपा 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण के लिए काम कर रही है।

पार्टी की  विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा,"भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव है, मेरी प्रेरणा है। आइए, आज हम सभी अपने घर और कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराएं और भाजपा के विकास के साथ अपनी तस्वीरें साझा करें।"उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं को याद करें जिनके परिश्रम और संघर्ष ने पार्टी को इस ऊँचाई तक पहुंचाया।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में फहराया झंडा
स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर भाजपा का झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाई और सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद रविकिशन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!