Edited By Imran,Updated: 23 Mar, 2022 05:18 PM

यूपी के करहल जिले में एक शादीसुदा महिला को सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। दरअसल, महिला को फेसबुक पर युवक से चैट करते-करते दोस्ती हो गई। इस दौरान महिला ने उसे अपनी कुछ आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इके बाद युवक ने उसे वायरल करने की धमकी...
करहल: यूपी के करहल जिले में एक शादीसुदा महिला को सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। दरअसल, महिला को फेसबुक पर युवक से चैट करते-करते दोस्ती हो गई। इस दौरान महिला ने उसे अपनी कुछ आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इके बाद युवक ने उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। उधर, महिला के पति को इस बात की खबर लगी तो वह तालाक देने की धमकी देने लगा। वही, महिला ने इस संबंध में पुलिस से गुहार लगाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि फेसबुक पर कुछ समय पहले उसकी दोस्ती गाजीपुर स्थित नुनैरा गांव के रहने वाले विकास कश्यप नामक युवक से हो गई। थोड़े वक्त बाद विकास की उसके पति से भी दोस्ती हो गई। इस दौरान विकास उसके काफी देर-देर तक बातें किया करता था। इसी दौरान उनकी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसको बातों में फंसाकर उसके अश्लील फोटो मंगा लिए और फिर उस पर अपने पति को छोड़कर उसके साथ आने के लिए दवाब बनाने लगा। वहीं उसकी बात न मानने पर वह फेसबुक पर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है।
महिला ने एसपी को अपनी शिकायत में बताया कि यह बात उसके पति को भी पता चल गई, जिसके बाद उसने उसके साथ बहुत मार-पीट की और उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है। वहीं पीड़िता की इस तहरीर पर एसपी ने करहल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए।