तीन पीढ़ियों से नमाज पढ़ने वाला परिवार क्यों करने लगा हनुमान चालीसा का पाठ? जानिए क्या है वजह

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Apr, 2026 04:12 PM

why has a family that has been praying namaz for three generations

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव में रहने वाले मानवेंद्र सिंह ने अपने परिवार की तीन पीढ़ियों...

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव में रहने वाले मानवेंद्र सिंह ने अपने परिवार की तीन पीढ़ियों से चले आ रहे मुस्लिम धर्म को छोड़कर फिर से सनातन धर्म अपना लिया है। अब उनके घर में नमाज की जगह हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है।

मुस्लिम रीति-रिवाज छोड़कर विधि-विधान से कर रहे पूजा पाठ 
हनुमान जयंती के दिन उनके घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले जहां मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाए जाते थे, वहीं अब विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। बताया जाता है कि मानवेंद्र के दादा शहजाद सिंह ने कई साल पहले एक मुस्लिम महिला से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था। तब से परिवार की दो पीढ़ियां मुस्लिम धर्म का पालन कर रही थीं। लेकिन अब मानवेंद्र ने अपने पूर्वजों के धर्म में वापस लौटने का फैसला किया।

धर्म परिवर्तन कर नाम बदला 
इस ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा के दौरान हुआ। इसमें वैदिक मंत्रों और हवन-पूजन के साथ मानवेंद्र, उनकी पत्नी शबनम और तीन बच्चों का शुद्धिकरण किया गया। शबनम ने भी धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सपना सिंह रख लिया है। बच्चों के नाम भी बदलकर सोनम, सुहानी और आयुष सिंह रखे गए हैं।

5 भाई मुस्लिम और एक भाई हिंदू 
परिवार की पृष्ठभूमि की बात करें तो मानवेंद्र के परदादा हिमाचल सिंह ठाकुर थे। उनके बेटे शहजाद सिंह के मुस्लिम बनने के बाद परिवार के पांच भाई मुस्लिम हो गए थे, जबकि एक भाई हिंदू ही रहे। मानवेंद्र का कहना है कि उन्हें हमेशा अपने हिंदू रिश्तेदारों को देखकर अपनी जड़ों की याद आती थी और वहीं लौटने की इच्छा थी। मानवेंद्र की पत्नी सपना सिंह ने कहा कि उन्होंने यह फैसला अपनी इच्छा से लिया है और वह अपने पति के साथ हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। फिलहाल इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!