आज से शुरू होगा निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 11 से 17 मार्च तक प्राप्त किए जाएंगे दावा व आपत्तियां

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Mar, 2023 10:47 AM

voter list revision campaign will start

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जल्द नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) होने वाले है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां में जुटी है। इसी के चलते आज से निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (voter list revision...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जल्द नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) होने वाले है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां में जुटी है। इसी के चलते आज से निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (voter list revision campaign) शुरू होने जा रहा है। इस संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष या अधिक आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः UP Civic Election: OBC आयोग ने CM योगी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट, आज कैबिनेट बैठक में होगी पेश

18 से 22 मार्च के बीच होगा आपत्तियों का निस्तारण
मिली जानकारी के मुताबिक, निकाय चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नए सिरे से तैयारियों में जुटा है। आज से निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन आज यानी 10 मार्च 2023 को मतदान केंद्रों पर होगा। 11 से 17 मार्च तक दावा व आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इनका निस्तारण 18 से 22 मार्च के बीच होगा।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने वाली युवती ने किया सुसाइड, दबंग युवक 2 साल से कर रहा था परेशान

1 अप्रैल को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
मतदान केंद्र पर पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ 10 मार्च से 17 मार्च तक रोजाना सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक मौजूद रहेंगे। दावा आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियां की पांडुलिपियों को तैयार करने के लिए 23 से 31 मार्च तक का समय दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ / पर्यवेक्षकों की बैठक सभी जोनों पर व तहसील/नगर पंचायतों पर करके प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भी कहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में ही मतदाताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी।18 से 22 मार्च तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। बाद में अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 1 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!