UP: लड़कियों को बातों में फंसाकर चोरी-छिपे सरकारी क्वार्टर ले जाता था प्रिंसिपल, VIDEO हो रहा वायरल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 May, 2022 04:33 PM

up principal used to take girls to government quarters secretly

यूपी के देवरियां से एक डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत सामने आई है। शहर के एक पीजी कालेज के प्राचार्य पर कालेज की छात्राओं ने अश्लीलता का आरोप लगाया है। प्राचार्य के कृत्य के खिलाफ छात्राओं...

देवरिया: यूपी के देवरियां से एक डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत सामने आई है। शहर के एक पीजी कालेज के प्राचार्य पर कालेज की छात्राओं ने अश्लीलता का आरोप लगाया है। प्राचार्य के कृत्य के खिलाफ छात्राओं के मुखर होने के बाद कालेज में खलबली मच गई है।प्रिंसिपल का एक विवादस्पद वीडियो सामने आया है। जिसके बाद प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया है। इस मामले में जनप्रतिनिधि के सख्त होने के बाद शासन स्तर से जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम आने के पहले ही प्राचार्य छुट्टी पर चले गए हैं। घटना सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने भी इस मामले में जांच कमेटी बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
PunjabKesari
बातों में फंसाकर आवास पर बुलाता था प्रिंसिपल 
आरोप है कि प्रभारी प्रिंसिपल राजेश भारती पर आरोप है कि वह कॉलेज की लड़कियों को बातों में फंसाकर अपने सरकारी आवास पर बुलाता था और फिर उन्हें गलत तरीके से टच करता था। यानी उनके साथ छेड़खानी करता था। छात्रों का कहना है कि जो यहां प्रिंसिपल राजेश भारती लड़कियों को स्कूल का ड्रेस ना पहनने के लिए कहते थे और टी शर्ट और लोवर पहन कर स्कूल में आने के लिए लगातार दबाव बनाते थे और कई लड़कियों के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम देते थे। हालांकि लड़कियों ने इस बात की पुष्टि की है जिन लड़कियों के साथ प्रिंसिपल का आना-जाना था। वह इसी महाविद्यालय में पढ़ती हैं और उन्हें प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिए जाते थे। इस कॉलेज की प्रोफेसर राखी भारती ने कहा, मेरे पास 5-6 लड़कियों की शिकायत आई कि प्रभारी प्राचार्य अपने आवास पर लड़कियों को ले जाते हैं।
PunjabKesari
प्रिंसिपल का वीडियो हो रहा वायरल 
छात्रों और टीचरों ने मोर्चा खोल दिया गया है। बताया जाता है कि प्रभारी प्राचार्य कालेज कैंपस छोड़कर फरार हो गए हैं। इस पूरे मामले में कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें कार्यवाहक प्राचार्य अपने सरकारी आवस में कई लड़कियों के साथ कई घंटे रहते थे। प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की का तो प्रिंसिपल भारती की कार में बैठने का वीडियो भी वायरल हुआ है। फुटेज में देखा गया कि लड़की प्रिंसिपल के सरकारी घर से निकलकर उसकी कार में बैठ जाती है। आस-पास के लोगों ने इसकी शिकायत की। मामला सामने आया तो तुरंत भारती को पद से हटा कर जांच समिति गठित कर दी गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल पर केस दर्ज कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस? 
इस पूरे मामले पर सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने फोन पर बताया कि आरोपी प्रभारी प्रिंसिपल राजेश भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा  354 और 166 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!