बीजेपी नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल और फिर...इस बात को लेकर हुआ विवाद

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Mar, 2026 03:50 PM

bjp leader pointed a pistol at his neighbor s chest

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर हुए एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पड़ोसी के भांजे से झगड़े के बाद भाजपा नेता का नाबालिग बेटा घर से अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल ...

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर हुए एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पड़ोसी के भांजे से झगड़े के बाद भाजपा नेता का नाबालिग बेटा घर से अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। उस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। इसी बीच पिता ने बेटे से पिस्टल छीनकर पड़ोसी पर तान दी। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   

जानिए क्यों हुआ विवाद 
जानकारी के मुताबिक, भाजपा और व्यापारी नेता हेमंत गर्ग के नाबालिग बेटे का 4 मार्च को होली के दिन पड़ोसी विशाल शर्मा के हमउम्र भांजे से विवाद हो गया था। अगले दिन यानी 5 मार्च की शाम दोनों के बीच फोन पर चैटिंग के जरिए फिर बहस हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को गाली भी दी। इसके बाद विशाल शर्मा शिकायत करने के लिए हेमंत गर्ग के घर पहुंच गए। 
 
मारपीट के इरादे से आने का आरोप 
आरोप है कि उनके हाथ में डंडा था और वे मारपीट करने के इरादे से आए थे। इसी दौरान हेमंत का बेटा घर से अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल ले आया। विशाल का आरोप है कि उसने तीन राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। शोर-शराबा सुनकर हेमंत गर्ग मौके पर पहुंचे और बेटे के हाथ से पिस्टल छीन ली। पिस्टल को विशाल के सीने की ओर ताना। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस कार्रवाई की बात सुनकर थाने के बाहर से हेमंत का बेटा लापात हो गया।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!