UP: खाना बनाने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 महिलाओं की मौत, CM योगी ने जताया दुख
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jul, 2022 01:36 PM

यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिलेंडर ब्लास्ट में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जहां एक शादी के कार्यक्रम में गैस सिलेंडर भभक गया और फिर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 4 महिलाओं...
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिलेंडर ब्लास्ट में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जहां एक शादी के कार्यक्रम में गैस सिलेंडर भभक गया और फिर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 4 महिलाओं की हो गई है। जबकि पांच महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना जिले के कलान थाना इलाके के गांव विक्रमपुर की है। यहां शनिवार को विक्रमपुर गांव में रामनिवास यादव की बेटी की रविवार को शादी है। ऐसे में शादी से एक दिन पहले शनिवार को मंडप कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खाना बनाने का काम कर रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ और फिर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर पूर्व महिला प्रधान सहित 4 महिलाओं की मौत हो गई।
इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी ट्वीट में लिखा," यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में रसोई गैस सिलेंडर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।"
Related Story

UP में छोटे अपराधियों के लिए बनेगी ‘ओपन जेल’, CM Yogi ने दिए निर्देश, कहा- जेलों को सुधार, पुनर्वास...

टेक्नोलॉजी हब बनने की राह पर UP, AI मिशन को रफ्तार देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM Yogi

ईद से पहले CM योगी का कड़ा रुख- 'सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, नियमों का पालन करें या परिणाम...

प्रयागराज में डिवाइडर फांदकर कार से टकराई अनियंत्रित बस, माता-पिता समेत 3 की दर्दनाक मौत... CM योगी...

UP के स्कूलों का बदलेगा चेहरा, AI-रोबोटिक्स की होगी एंट्री, योगी सरकार बनाएगी 600 हाईटेक 'ड्रीम...

'राष्ट्रवाद ही BJP के कार्यकर्ताओं का मूल संस्कार', गोरखपुर में सीएम योगी ने दिया मंत्र, कहा-...

अलीगढ़ बनेगा UP का नया 'Sports Powerhouse', निकलेंगे ओलंपिक चैंपियन, 57 करोड़ के हाईटेक स्पोर्ट्स...

'पहले कट्टा-बम बनते थे, अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है'... Lucknow में पूर्ववर्ती सरकारों पर CM...

UP Police के इतिहास में बड़ा तकनीकी बदलाव! अब सभी थानों की CCTV से होगी मॉनिटरिंग, CM Yogi ने...

तेजी से विकसित राज्य के रुप में पहचान बना रहा है उत्तर प्रदेश: CM Yogi