UP: ऐसा ब्लॉक जहां प्रमुख की कुर्सी पर व्यक्ति नहीं ‘हनुमान जी’ होंगे विराजमान, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Jul, 2021 12:58 PM

up block where  hanuman ji  will not be sitting on the chair of the chief

त्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में भी आज 14 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली गई। लेकिन यहां पर एक ऐसा ब्लॉक है जहां पर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर व्यक्ति नहीं बल्कि हनुमान जी विराजमान होगे। जी हां यह सच है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम के इस...

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में भी आज 14 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली गई। लेकिन यहां पर एक ऐसा ब्लॉक है जहां पर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर व्यक्ति नहीं बल्कि हनुमान जी विराजमान होगे। जी हां यह सच है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम के इस ऐलान के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग प्रमुख के फैसले को आस्था से जोड़ते हुए सही ठहरा रहे हैं तो कुछ इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल ब्लॉक प्रमुख अपनी बात पर कायम हैं कि उनकी कुर्सी पर वह नहीं बल्कि हनुमान जी विराजमान होंगे।

PunjabKesari
पूरा मामला कादीपुर तहसील के करौंदी कला ब्लॉक का है, जहां पर सर्वेश मिश्रा के प्रत्याशी विनोद गौतम ने निर्विरोध विजय हासिल की है। आज शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने घोषणा की कि जो जीत हुई है यह हनुमान जी की दी हुई है और ब्लॉक में रखी उस कुर्सी पर भी उन्हीं का अधिकार है। उन्हीं के आशीर्वाद से ही वह जनसेवा का कार्य करेंगे  और उन्ही की कृपा से वह ब्लॉक प्रमुख बने हैं।

आपको बता दें कि करौंदी कला के पास हनुमान जी का एक प्रसिद्ध विजेठुआ महावीरन तीर्थ स्थल है। जो की रामायण कालीन है। इस स्थल का बहुत ही महत्व है और दूर-दूर से लोग वहां हनुमान जी की पूजा अर्चना करने आते हैं। विजई प्रत्याशी की भी अटूट श्रद्धा इस तीर्थ स्थल पर है और इसी बात को लेकर उन्होंने सपथ ग्रहण के बाद घोषणा की कि करौंदी कला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर वह स्वयं नहीं बल्कि हनुमान जी बैठेंगे। फिलहाल सुनकर आश्चर्य जरूर हो रहा होगा लेकिन ये सच है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!