UP फिर शर्मसार! तमंचे के बल पर दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर निर्वस्त्र होने को किया मजबूर, बनाया वीड़ियो... 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Aug, 2022 07:40 PM

up a dalit woman was forced to strip naked on the strength of a gun

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला के यौन उत्पीड़न और उसे निर्वस्‍त्र होने को मजबूर करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरनगर: उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला के यौन उत्पीड़न और उसे निर्वस्‍त्र होने को मजबूर करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय दलित महिला रविवार शाम खेत में घास काटने गयी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे तमंचे से आतंकित करके निर्वस्‍त्र होने को मजबूर किया। इसी बीच एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक कर दिया। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सातों आरोपियों अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्‍दुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!