सपा नेता गुलशन यादव पर बढ़ी मुश्किलें: 25 हजार का इनाम घोषित, 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Jun, 2025 08:49 AM

troubles rise for sp leader gulshan yadav rs 25 000 reward announced

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। यह इनाम खुद पुलिस...

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। यह इनाम खुद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घोषित किया है।

53 केस दर्ज, एक साल से फरार
मिली जानकारी के मुताबिक, गुलशन यादव पर हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे प्रतापगढ़ और प्रयागराज के कई थानों में दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुलशन यादव पिछले एक साल से फरार हैं। साल 2024 में मानिकपुर थाने में उन पर एक नया केस दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस द्वारा कुर्क किए गए आम बेचने का आरोप है।

7 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क
गुलशन यादव की अवैध संपत्ति पर भी प्रशासन का शिकंजा कस चुका है। जिलाधिकारी के आदेश पर अब तक 7 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 2.5 करोड़ की प्रॉपर्टी (मकान और प्लॉट) प्रतापगढ़ और लखनऊ में। 1 करोड़ 10 लाख की ज़मीन, जो उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर लखनऊ के शारदा नगर में थी, गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई है।

राजा भैया से पहले थे करीबी, फिर बने विरोधी
गुलशन यादव का नाम 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आया था, जब उन्होंने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली। खास बात ये है कि एक समय गुलशन यादव, राजा भैया के करीबी माने जाते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई।

पुलिस का बड़ा एक्शन, सपा कार्यालय भी निशाने पर
पुलिस अब गुलशन यादव के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई कर रही है। उनका पहला आपराधिक मामला 1998 में दर्ज हुआ था। लग्जरी गाड़ियां, जमीन और बैंक खातों पर भी कुर्की की प्रक्रिया चल रही है। इतना ही नहीं, गुलशन यादव से जुड़ा सपा का कुंडा कार्यालय भी कुर्की की कार्रवाई की जद में आ गया है। इस कार्यालय को कुर्क करने की शुरुआत ढोल-नगाड़ों के साथ कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने की, जो इलाके में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!