UP में बदली स्कूलों की टाइमिंग, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आदेश जारी, अब बस इनते घंटे ही होगी पढ़ाई

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Apr, 2025 12:01 PM

timings of schools changed in up

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बुधवार 9 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बुधवार 9 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय यही कर दिया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने ये आदेश जारी किया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने इस आदेश का स्कूलों में सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। 

लगातार बढ़ रहा इन जिलों का तापमान 
मौसम विभाग की माने तो अप्रैल के महीने में जिले का तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आने वाले दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। वहीं रात का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं प्रयागराज के लोगों को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बलिया, लखनऊ, प्रयागराज, हमीरपुर, अयोध्या और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!