यूपीः IAS ऑफिसर बताकर नौकरी के नाम पर ठग ने दो युवकों से हड़पे 22 लाख, केस दर्ज
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 23 Nov, 2020 01:04 PM

ठगों की शातिर दिमाग के सामने बड़े-बड़े दिमागदार अपना माथा टेक देते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती से है। जहां खुद को आईएएस ऑफिसर बताकर
बस्तीः ठगों की शातिर दिमाग के सामने बड़े-बड़े दिमागदार अपना माथा टेक देते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती से है। जहां खुद को आईएएस ऑफिसर बताकर नौकरी के नाम पर एक ठग युवक ने दो युवकों से 22 लाख रूपए हड़प लिए।
बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी जयराम यादव ने नगर पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि थाना क्षेत्र सराय निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा खुद को केरल में नियुक्त आईएएस अधिकारी बताता है। उसने उसकी पुत्री को नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये दिसम्बर, 2018 में लिए थे। साथ ही उसके परिचित सत्यराम चौधरी निवासी कठौतिया, थाना नगर से उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो किस्तों में 11 लाख रुपये ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि उल्टे आरोपी ने रंगदारी के मामले में उसे फंसाने के लिए प्रयागराज से अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेज दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी से हुई वार्तालाप की रिकॉर्डिंग तथा लेनदेन के अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे गए हैं। नगर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Related Story

UPSC Result 2025: अंतिम परिणाम घोषित, शामली की आस्था जैन ने हासिल की 9वीं रैंक, बनी IAS

गैस कनेक्शन कटने का डर और लाखों की चपत: साइबर ठगों का शिकार बनी महिला, एक लिंक ने लूटी उम्र भर की...

जिस पर दर्ज था रे/प का केस, उसी ने घर में घुसकर ली 12वीं की छात्रा की जान; मां पर भी दागा फायर

युवक ने खुद के साथ किया गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में डाली 1L की प्लास्टिक बोतल, दर्द से तड़पा...

वो आखिरी वीडियो कॉल और फिर खामोश हो गईं सांसें: 10 महीने में ही उजड़ गया सुहाग, जिद्द ने ली 22 साल...

UP में नौकरियों की भरमार! 10वीं से लेकर ITI वाले युवाओं के लिए Good News... 40 कंपनियां दे रहीं...

मदरसा शिक्षा में बदलाव! यूनिवर्सिटी से जुड़ेंगे UP के मदरसे... कराएंगे कामिल और फाजिल की परीक्षाएं,...

UP के रेलवे कर्मचारी ने इंटरनेट पर डाली पत्नी की फोटो, कॉलगर्ल बता फोन नंबर किया शेयर..... बताया...

खतरे में है इन 254 टीचरों की नौकरी! खंगाला जाएगा हर रिकॉर्ड...गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर...