Edited By Ramkesh,Updated: 10 Mar, 2026 08:13 PM

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 113 थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह क्रूज शिप और अन्य कंपनियों में आकर्षक वेतन वाली नौकरी...
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 113 थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह क्रूज शिप और अन्य कंपनियों में आकर्षक वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से हजारों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार को गिरोह का खुलासा कर जानकारी दी।
गोपनीय सूचना के आधार पुलिस ने की कार्रवाई
उन्होंने ने बताया कि सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कारर्वाई करते हुए नोएडा सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पाकर् में छापा मारकर पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पांच मॉनिटर, पांच कीबोडर्, पांच सीपीयू, पांच माउस, एक राउटर, दो मोहर, दो चेकबुक, दो सिम काडर्, एक एटीएम काडर् और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरीम खान, शोएब खान, रितिका, मन्तसा अब्बासी, फातिमा और खुशी उफर् खुशबू के रूप में हुई है।
सोशल मीडिया 'वी आर हायरिंग' का निकालते थे विज्ञापन
जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन मुख्य आरोपी सरीम खान और शोएब खान कर रहे थे। ये दोनों आरोपी 'एम/एस रिक्रूट सर्विस' नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भुगतान कर 'वी आर हायरिंग' जैसे विज्ञापन का चलाते थे। इन विज्ञापनों के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को टारगेट किया जाता था। आरोपी पहले इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाते थे और फिर उन्हें क्रूज शिप या विदेश की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।
40 हजार से 60 हजार रुपये तक की रकम वसूली
इसके बदले उनसे 40 हजार से 60 हजार रुपये तक की रकम वसूली जाती थी। पैसे लेने के बाद आरोपी पीड़ितो को ई-मेल के माध्यम से फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज देते थे, जिससे पीड़ितो को विश्वास हो जाता था कि उनकी नौकरी लग गई है।
आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज
बाद में जब पीड़ितों को ठगी का पता चलता तो आरोपी उनसे संपकर् तोड़ लेते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पाकर् में किराये पर एक ऑफिस ले रखा था। इसी ऑफिस से सोशल मीडिया विज्ञापन चलाने, लोगों से संपकर् करने और ठगी की पूरी गतिविधि संचालित की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-113 थाना में भारतीय न्याय संहिता भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की कुल रकम कितनी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर नौकरी से जुड़े किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।