गर्लफ्रेंड के साथ होटल में था पति, तभी आ गई पत्नी, दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, बाल खींचकर मारे थप्पड़...की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Sep, 2025 12:13 PM

the husband was at a hotel with his girlfriend

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है। दोनों को एक साथ देखकर उसने जमकर हंगामा किया। महिला को दोनों का अफेयर होने का शक था....

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है। दोनों को एक साथ देखकर उसने जमकर हंगामा किया। महिला को दोनों का अफेयर होने का शक था, इसलिए उसने अपने पति का पीछा किया और होटल तक पहुंच गई। होटल में पति को युवती के साथ देख वह आपा खो बैठी और जमकर हंगामा करने लगी, इसके बाद उसने युवती की जमकर पिटाई कर दी।

सड़क पर ही की जमकर धुनाई 
जिले के गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ स्थित एक होटल का ये मामला है। यहां पर खजनी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला को अपने पति पर पहले से शक था और उसने अपने पति का पीछा किया। इसके बाद उसने देखा कि उसका पति एक युवती का हाथ पकड़कर होटल के बाहर निकला है। दोनों को एक साथ देखकर महिला काफी भड़क गई और चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। उसने उसके बाल पकड़कर सड़क पर ही जमकर धुनाई कर दी।

करीब एक घंटे तक किया हंगामा 
सड़क पर होते इस हंगामे को देखकर राहगीर भी रुक गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। यह हंगामा करीब 45 मिनट तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस पुलिस ने शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि महिला की शादी तीन साल पहले खजनी क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। महिला को लंबे समय से पति पर शक था और वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखती थी। तभी उसने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!