Edited By Mamta Yadav,Updated: 11 Sep, 2025 01:28 AM

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सराय ख्वाजा इलाके में मकान का छज्जा गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। बुधवार शाम सात बजे हुये हादसे के शिकार बच्चे का नाम रफत है।
Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सराय ख्वाजा इलाके में मकान का छज्जा गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। बुधवार शाम सात बजे हुये हादसे के शिकार बच्चे का नाम रफत है।
आफताब का परिवार छज्जे के नीचे चारपाई पर बैठा था
पुलिस के मुताबिक आफताब का परिवार छज्जे के नीचे बैठा हुआ था। आफताब के घर के पास दूसरे मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसी दौरान मकान का छज्जा गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से सभी चार लोगों को निकाला और अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान चार साल के रफत की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आफताब का परिवार छज्जे के नीचे चारपाई पर बैठा हुआ था। आफताब उसकी पत्नी फरीन, बेटा रफत और बेटी आतिफा बैठे हुए थे। भरभरा कर छज्जा गिर गया और मलबे में चारो लोग दब गए। हादसे में घायल आफताब, फरीन और आतिफा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
सीओ लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आतिफा और फरहीन की हालत गंभीर है। एसएन प्राचार्य से बात कर उचित उपचार दिलाया जा रहा है। पड़ोसी के मकान में तोड़फोड़ की जा रही थी। इस वजह से हादसा हुआ। मामल में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजे की बात कही गई है।