UP में जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते पकड़ा गया UP Police का कांस्टेबल, खुद चला रहा था धंधा

Edited By Purnima Singh,Updated: 04 Aug, 2025 05:37 PM

suspended constable caught gambling in agra

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सिकंदरा में रविवार रात जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा तो जुआरियों के साथ यूपी पुलिस का कांस्टेबल दांव लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है .....

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सिकंदरा में रविवार रात जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा तो जुआरियों के साथ यूपी पुलिस का कांस्टेबल दांव लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 6 मोबाइल और 2.13 लाख रुपए बरामद किए हैं। बता दें कि हिरासत में लिए गए सभी जुआरी एक बंद पड़े मकान में जुआ खेल रहे थे। 

बंद पड़े मकान में चल रहा था लाखों का जुआ 
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 12:30 बजे एक कॉलर द्वारा सूचना मिलने पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिनमें एक  पुलिस कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल था। गिरफ्तार किए गए सभी जुआरियों को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से 2.13 लाख रुपए, गाड़ी और 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। कॉलर ने बताया था कि ककरेठा क्षेत्र के बंद पड़े मकान में लाखों रुपये का जुआ होता है। 

पिछले चार महीने से सस्पेंड चल रहा है कांस्टेबल 
थाना पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल विवेक कुमार पिछले 4 महीने से सस्पेंड चल रहा है। वह अलीगढ़ में तैनात है। पुलिस ने बताया के विवेक कुमार आदतन जुआरी है। वह लोगों से ये कहकर जुआ खिलवाता था कि मैं खुद पुलिसवाला हूं, अगर पुलिस आएगी तो मैं देख लूंगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांस्टेबल ही यहां जुआ करता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!