CM योगी का सख्त निर्देश- बुंदेलखंड की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा हो

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 May, 2022 08:22 PM

strict instructions of cm yogi  regular review of all schemes of bundelkhand

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झांसी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बुंदेलखंड की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाये।बुदेलखंड में झांसी और ललितपुर के दो दिवसीय दौरे पर सायं लगभग चार...

झांसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झांसी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बुंदेलखंड की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाये।बुदेलखंड में झांसी और ललितपुर के दो दिवसीय दौरे पर सायं लगभग चार बजे यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दिये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने, इस मिशन के अंतर्गत चल रहे कामों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी काम निर्धारित मानकों एवं समय सारिणी के अनुरूप आगे बढ़ें और अधिकारी अपने कार्यालय नियमित रूप से पहुंचे। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जन सुनवाई सुनिश्चित करें। बुंदेलखंड की सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा हो।

योगी ने कहा कि सीडीओ और एडीएम (नमामि गंगे) की नियमित समीक्षा करें। साथ ही अधिकारीगण समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद स्थापित करें और उन्हें महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी दें। महीने में एक बार व्यापारियों, उद्योग बन्धुओं, बैंक एवं जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित हो। उन्होंने ललितपुर स्थित फार्मा पाकर् के सम्बन्ध में कारर्वाई को तेज़ी से आगे बढ़ाने के भी निर्देश दिये। एरेच बांध के सम्बन्ध में जांच के परिणामों के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। योगी ने समीक्षा बैठक में कहा कि कायाकल्प योजना को जनसहभागिता से आगे बढ़ाया जाये। बच्चों के यूनिफार्म, बैग, जूता-मौजा के लिए शासन से भेजी गयी धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये।       

उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने, पूरे बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने और नस्ल सुधार के सम्बन्ध में बुंदेलखंड में विशेष अभियान चलाने को कहा। साथ ही योगी ने इस बात की ताकीद भी की है कि प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण पर काबू करने के लिये न्यायालय के आदेशानुसार एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गये हैं। योगी ने कहा कि जिन लाउडस्पीकरों को उतारा गया है, वे दोबारा न लगाये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन, धार्मिक स्थलों के अंदर ही सीमित होना चाहिये। कोई भी पर्व, त्यौहार या आयोजन सड़क पर न हों।       

समीक्षा बैठक के बाद वह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिमनेज़यिम हॉल का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद छोटे बच्चों और युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिमनास्ट के करतब दिखाये। बच्चियों ने अपनी बॉक्सिंग के करतब दिखाये। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ झांसी के सांसद और सभी चारों विधायक भी उपस्थित रहे। राज्य के खेलकूद निदेशक आर पी सिंह ने बताया कि जिस अत्याधुनिक जिमनेज़यिम हॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उसके माध्यम से जिमनास्ट से जुड़े 11 खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से बना यह वातानुकूलित जिम्नेज़यिम हॉल न केवल झांसी बल्कि पूरे बुंदेलखंड के खिलाडियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे यहां राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा सकता है। यहां पर विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस और बड़े खेलों के आयोजन की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। जिससे बेहतर तौर पर प्रशिक्षित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।       

जिमनेजि़यम हॉल के उद्घाटन के बाद योगी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल की व्यवस्थाएं देखने रवाना हो गये। इसके बाद वह अमृत पेयजल योजना के तहत बबीना में स्थापित हो रहे आरओ तकनीक से जलशोधन करने वाले संयंत्र का जायजा लेने गये। समझा जाता है कि बबीना से मुख्यमंत्री झांसी स्थित ऐतिहासिक किले में लाइट एंड सांउड शो को भी देखने जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!