Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 Jul, 2024 05:43 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट और पीड़ितों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पीड़ितों से लाखों की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी के परिजनों को तमंचे की...
Shamli News: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट और पीड़ितों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पीड़ितों से लाखों की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी के परिजनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया एवं परिवार में लड़कियों, लड़के, मामा एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि झिझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना के सुंदर नगर में सुबह करीब ढाई बजे पांच बदमाश व्यापारी बिल्लू के घर में पीछे से लोहे की पाइप के सहारे घर में घुसे और छत पर सो रहे मामा धरमपाल, अजय (लड़का) जोनी (भतीजा) को बंधक बनाकर मारपीट की एवं हथियारों के बल पर नीचे के पोर्सन गेट खुलवाया। बिल्लू के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से घायल कर दिया एवं लड़कियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकार घर से लाखों की नगदी एवं गहने लूट ले गए।

पीड़ित ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को घटना को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली।
