शर्मनाक ! छह वर्षीय पोती को कलयुगी दादा ने बनाया हवस का शिकार फिर...

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Mar, 2026 02:24 PM

shameful a wicked grandfather made his six year old granddaughter a victim of h

जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी छह वर्षीय पोती के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसके परिवार वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था लेकिन जब परिजन बच्ची...

भदोही: जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी छह वर्षीय पोती के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसके परिवार वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था लेकिन जब परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए तो वह भाग गया। 

बच्ची की चीखें सुनकर घटना की हुई जानकारी  
कोतवाली थाना प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 17 मार्च को बच्ची की मां घर पर नहीं थी और परिवार के अन्य सदस्य घर के भूतल पर थे, तभी सुबह करीब पांच बजे बच्ची की चीखें सुनकर वे ऊपर की मंजिल पर आए तो उन्होंने देखा कि बच्ची का दादा उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था।

बच्ची की हालत में हो रहा सुधार
पांडे ने बताया कि बच्ची के परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद उसके पिता ने बृहस्पतिवार देर रात अपने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज 
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) (12 वर्ष से कम आयु की बच्ची के साथ बलात्कार) और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पांडे ने बताया कि अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपे आरोपी को बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!