सर्व शिक्षा अभियान की उड़ी धज्जियां! पढ़ने के बजाय स्कूल में झाड़ू लगा रहे बच्चे, पास खड़े देखते रहीं शिक्षिकाएं
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Jun, 2022 04:45 PM

एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान की योजना पर करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाने की
बुलंदशहर: एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान की योजना पर करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेने वालो की जमकर धज्जियां उड़ा रही हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक स्कूल में झाडू लगाते नजर आ रहे हैं। स्कूल में बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू थमा दी गई है। विद्यालय के ऐसे बद से बदतर हालात देखकर हर कोई यही कहेगा कि अगर ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया?
यह मामला जिले के डिबाई ब्लॉक के नगला चिरौरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। जहां छात्र सुबह जल्दी उठ कर स्कूल पहुंचने के बाद स्कूल में झाड़ू लगाते हैं। अध्यापकों ने शिक्षा के मंदिर में किताबों के बजाय बच्चों के हाथों में झाडू थमा दी गई है। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि छोटे-छोटे विद्यार्थी पढ़ने की बजाय स्कूल में झाडू लगा रहे हैं। वहीं अध्यापक एक तरफ खड़े हुए यह सब देख रहे हैं। इस दौरान स्थानीय युवक ने शिक्षकों का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
Related Story

UP में स्कूलों की छुट्टी, आज से School-College बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई; जानें प्रशासन ने क्यों लिया...

सुकून से बैठे थे यात्री, तभी बस में भरने लगा धुआं, कुछ ही मिनट में जलकर हो गई खाक; देखते ही देखते...

रात होने से पहले खुला स्कूल का ताला, अंदर का नजारा देख सभी ने पकड़ लिया सिर, 5वीं की छात्रा......

UP के इस जिले में कल से सभी स्कूल बंद, जानें कितने दिनों तक रहेगी छुट्टी, इन स्कूलों पर लागू होगा...

'UP और केंद्र में चल रही पेपर लीक की होड़!' नीट मुद्दे पर भड़के Akhilesh Yadav, शिक्षा मंत्री से...

योगी सरकार की बड़ी पहल, सीएम बाल सेवा योजना अनाथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य का बनेगी मजबूत सहारा, 1...

Chandauli News: लावारिस खड़े ट्रक ने खोला लाखों का राज, बोरियां खोलते ही...

Pratapgarh News: कमरे से आ रही थी तेज बदबू, जब फर्श की खुदाई हुई तो पुलिस ने देखा कुछ ऐसा कि...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

गौर सिटी की 21वीं मंजिल पर बंद फ्लैट में लगी आग, धुआं देखते ही सोसाइटी में मची चीख-पुकार... जानिए...