Ayodhya का कोड वर्ड पास! 19 मार्च को Ram Mandir जाने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, इन 5 नियमों के बिना नहीं होंगे दर्शन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Mar, 2026 01:50 PM

ayodhya news changed rules for ayodhya ram temple darshan

Ayodhya News: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। 19 मार्च को हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) के अवसर पर राम मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस उत्सव में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य...

Ayodhya News: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। 19 मार्च को हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) के अवसर पर राम मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस उत्सव में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए 7000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है।

अगर आप भी इन भाग्यशाली मेहमानों में शामिल हैं, तो घर से निकलने से पहले राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी इन कड़े नियमों को ध्यान से पढ़ लें:

- मोबाइल और गैजेट्स पर पूरी तरह पाबंदी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मेहमानों को अपने फोन बाहर ही रखने होंगे।

-हथियार और अंगरक्षक (Bodyguards) वर्जित परिसर में किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र (Weapon) ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सिख समुदाय के सदस्यों के लिए केवल कानूनन मान्य छोटी कृपाण की अनुमति होगी। इसके अलावा, कोई भी मेहमान अपने साथ निजी अंगरक्षक (Security Guard) अंदर नहीं ले जा सकेगा।

- विशेष QR कोड वाले पास से मिलेगी एंट्री सभी 7000 मेहमानों के लिए व्यक्तिगत प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इन कार्ड्स पर एक विशेष कोड (QR Code) होगा। यह कार्ड अहस्तांतरणीय (Non-transferable) है, यानी जिस व्यक्ति के नाम पर कार्ड है, केवल वही प्रवेश कर पाएगा।

- नवरात्रि का फलाहार और खास इंतजाम चूंकि इस दिन से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है, इसलिए ट्रस्ट ने मेहमानों के लिए शुद्ध फलाहार और सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की है। पानी और अन्य बुनियादी जरूरतों का प्रबंध कार्यक्रम स्थल पर ही रहेगा।

- रहने और ठहरने की व्यवस्था बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए ट्रस्ट ने अयोध्या के विभिन्न होटलों और अतिथि गृहों में बुकिंग की है। मेहमानों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा कि उन्हें किस द्वार से प्रवेश करना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!