Sambhal: कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 13 हुई, 4 का अस्पताल में इलाज जारी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Mar, 2023 05:09 PM

sambhal 13 killed in cold storage roof collapse 4 undergoing treatment

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके में गुरुवार को हुए कोल्ड स्टोर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। इसके साथ ही 4 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलबे में एक मजदूर के दबे होने की...

संभल: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके में गुरुवार को हुए कोल्ड स्टोर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। इसके साथ ही 4 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलबे में एक मजदूर के दबे होने की आशंका है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रेस्क्यू अभी भी जारी है।
PunjabKesari
बिना प्रशासन की अनुमति के बना दी गई थी कोल्ड स्टोरेज
सूत्रों के मुताबिक, चंदौसी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज चेंबर की छत गुरुवार को गिर जाने से अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो गई और कुछ के दबे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार तीन महीने पहले ही बिना प्रशासन की अनुमति के छत बना दी गई थी और कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित क्षमता से अधिक आलू जमा हो गया था।
PunjabKesari
मृतकों के नाम व पताः-
1.
रोहताश पुत्र भूरे उम्र करीब 28 वर्ष जाति लोधी राजपूत निवासी एतौल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
2. राकेश पुत्र चंद्रपाल निवासी बर्रई थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 30 वर्ष।
3. इस्तियाक पुत्र रशीद उर्फ वसी निवासी मई थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 32 वर्ष।
4. प्रेम पुत्र मोहनलाल निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 45 वर्ष।
5. भूरे पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम एतौल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 32 वर्ष।
6. सोमपाल पुत्र ब्रह्मचारी निवासी ग्राम बझेड़ा थाना फैजगंज बैहटा जनपद बदायूं उम्र करीब 45 वर्ष।
7. सतीश पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम एतौल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 26 वर्ष।
8. शिशुपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 28 वर्ष।
9. सूरजपाल पुत्र नंदराम निवासी ग्राम एतौल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 30 वर्ष जाति लोधी राजपूत।
10. दिलशाद पुत्र कल्लू निवासी ग्राम एत्मादपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ उम्र करीब 35 वर्ष।
11. राजकुमार पुत्र भोजराज निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल उम्र करीब 28 वर्ष।
12. प्रमोद पुत्र देवीदास उम्र 28 वर्ष निवासी एतोल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
13. सूरजपाल पुत्र छत्रपाल उम्र 30 वर्ष जाति जाटव (मुंशी) निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
PunjabKesari
घायल व्यक्तियों के नाम व पता (जिनका उपचार टी.एम.यू. जनपद मुरादाबाद में चल रहा है):-
1.
राममोहन पुत्र भजनलाल उम्र 30 वर्ष जाति यादव निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
2. रूप सिंह पुत्र प्रकाश निवासी रामनगर थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
3. महेश उम्र 26 वर्ष जाति लोधेराजपुत पुत्र बेनीराम निवासी एतोल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
4. राजेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।

प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजे गये व्यक्तियों के नाम व पता-
1.
प्रेम पुत्र महिलाल निवासी रामनगर थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
2. अरुण उम्र 30 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी रामनगर थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
3. सन्दू पुत्र विजय निवासी रामनगर थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
4. मनोज कुमार पुत्र हरिओम उम्र 28 वर्ष जाति यादव निवासी बर्रई थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
5. प्रेम सिंह पुत्र श्रीराम निवासी बर्रई थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।
6. नरोत्तम पुत्र नामालूम।

मलबे में दबे हुए संभावित व्यक्तियों के नाम व पता-
1.
रामवीर पुत्र राजेंद्र निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल।

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!