लखनऊ स्थित आश्रम में साध्वी से गैंगरेप, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी... महंत ने कहां यहा रहना है तो ये सब सहना पड़ेगा

Edited By Imran,Updated: 17 Oct, 2022 02:21 PM

sadhvi was gang raped in lucknow s ashram threatened to kill her

लखनऊ: राजधानी के गोमतीनगर  स्थित जानकी मंदिर आश्रम से रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए। दरअसल आश्रम की एक साध्वी के साथ 4 अक्टूबर की रात खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर आश्रम के ही 4 साधकों ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम...

लखनऊ: राजधानी के गोमतीनगर  स्थित जानकी मंदिर आश्रम से रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए। दरअसल आश्रम की एक साध्वी के साथ 4 अक्टूबर की रात खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर आश्रम के ही 4 साधकों ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जब इस बात की शिकायत आश्रम के महंत हनुमान दास से कि तो उसने कहा, " यहां रहना है तो ये सब सहना पड़ेगा"

प्रयागराज की रहने वाली है साध्वी
प्रयागराज के करछना की रहने वाली साध्वी ने पुलिस को बताया कि वह पहले मथुरा के रुकमणि बिहार आश्रम में रहती थी। एक साल पहले वह प्रयागराज में माघ मेले में गई थी। यही पर एक साधिका से मुलाकात हुई थी। इस साधिका ने उसे बताया था कि वह गोमतीनगर स्थित जानकी मन्दिर से आई है। मेला खत्म होने तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। सावन में यह साधिका वृंदावन स्थित रुकमणि बहार आश्रम में आयी थी। यहां 20 दिन वह साध्वी के साथ रही थी। इसी दौरान साधिका ने उसे बताया था कि जानकी मन्दिर आश्रम के महंत हनुमान दास ने उसे अपने आश्रम में बुलाया है। उसके कई बार कहने पर वह लखनऊ इस आश्रम में आकर रहने लगी थी। चार अक्टूबर को यह साधिका भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई थी।

जब होश आया तो निर्वस्त्र थी
साध्वी ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 4 अक्टूबर को आश्रम के रहने वाले 4 साधक दुर्वासा, बड़ा मौनी, छोटा मौनी, और मनमोहन ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे वो अचेत हो गई। इसके बाद उन सभी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। जब आधी रात के बाद उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और वो चारों उसके अगल बगल खड़े थे। उनको इस तरह अपने पास खड़ा देखकर व अपने साथ ही हुई घटना पर वो जैसे ही चिल्लाने की कोशिश की तो वो उसका मुंह दबा दिया। इसके साथ ही उसके साथ हुई घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बााद भी साध्वी ने हिम्मत करके जब इसके बारे में आश्रम के महंत को इस बारे में बताया तो महंत ने आरोपियों का ही पक्ष लिया। साथ ही उसे चुप रहने के लिए बोला और साथ ही यह भी कहा कि यहां रहना है तो ये सब सहना पड़ेगा।

पुलिस ने जांच की बात कही
एसीपी पूर्वी का कहना है कि साध्वी के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जब इस मामले में इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चन्द्र मिश्र से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर की घटना की रविवार को तहरीर मिली है। आरोपित आश्रम में नहीं मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!