Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jan, 2023 12:31 PM

उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले में खेत में काम कर रही एक गर्भवती महिला (pregnant woman) शिकारियों (hunter) के गोली मारने से गंभीर रूप से घायल (injured) हो गई। गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महोबा जिला अस्पताल...
महोबा(अमित श्रोतीय): उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले में खेत में काम कर रही एक गर्भवती महिला (pregnant woman) शिकारियों (hunter) के गोली मारने से गंभीर रूप से घायल (injured) हो गई। गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महोबा जिला अस्पताल (hospital) रेफर किया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि गोली मारने वाले आरोपी सभी शिकारी (hunter) मौके से फरार हो गए हैं।
महिला को गोली लगने के बाद मौके से फरार हुए शिकार
दरअसल बताया जाता है कि वारदात पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहनियां की है। जहां रहने वाला भूपेंद्र सिंह राजपूत अपनी 30 वर्षीय पत्नी वंदना के साथ अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। वंदना खेत में चारा काट रही थी तभी पास में ही नीलगाय का शिकार कर रहे कुछ शिकारियों द्वारा नीलगाय को मारने के लिए गोली चलाई गई जो सीधा वंदना को जाकर लगी। गोली लगते ही वंदना अचेत होकर तड़पने लगी। वहीं गोली चलने की आवाज और वंदना की चीख सुनकर पति दौड़ा और मौके पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी गोली लगने से तड़प रही थी उसके ललकारने पर सभी शिकारी मौके से फरार हो गए।

घायल महिला को लेकर पति और परिजन पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी
आपको बता दें कि घायल वंदना को लेकर पति और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वंदना का पति भूपेंद्र सिंह राजपूत बताता है बिजरारी गांव का रहने वाला फरीद सहित अन्य शिकारी नीलगाय का शिकार कर रहे थे उसके द्वारा दो फायर किे गए। गोली लगने से उसकी पत्नी घायल हो गई है और सभी आरोपी शिकारी मौके से फरार है। बता दें कि नीलगाय के शिकार पर न केवल रोक है बल्कि यह अपराध भी है। इसके बावजूद भी शिकारी नीलगाय का शिकार खुलेआम कर रहे है और इस शिकार की वजह से ही गर्भवती महिला वंदना गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई है।