प्रतापगढ़: पत्नी के साथ धरने पर बैठे SDM विनीत उपाध्याय, DM पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Sep, 2020 06:15 PM

pratapgarh adm vineet upadhyay sitting on dharna accuses dm of corruption

ऐसा लगता है मानों उत्तर प्रदेश के सभी आला अफसर अकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप न लगे। ताजा मामला प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है।

प्रतापगढ़: ऐसा लगता है मानों उत्तर प्रदेश के सभी आला अफसर अकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप न लगे। ताजा मामला प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है। शुक्रवार को अतिरक्ति एडीएम विनीत उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ डीएम कार्यालय के भीतर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने डीएम डॉक्टर रूपेश कुमार और दो एसडीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मामले को गंभीर देखते हुए डीएम कार्यालय में किसी के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां तक कि मीडिया को भी बाहर रोक दिया गया। एडीएम उपाध्याय अफसरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

क्या है पूरा मामला?
मामला लालगंज इलाके की एक जमीन पर बने विद्यालय की मान्यता से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर विद्यालय होने की बात कहकर मान्यता ली गई, वहां विद्यालय न होकर दूसरी जगह संचालित हो रहा है। इस मामले की शिकायत आने के बाद एसडीएम अतिरिक्त विनीत उपाध्याय ने जांच की तो ये खुलासा हुआ। उन्होंने जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को फाइल भेज दी। लेकिन वह फाइल दबा दी गई। शासन को नहीं भेजी गई। इसी बात को लेकर विनीत उपाध्याय नाखुश हैं। एसडीएम दोपहर 12 बजे से डीएम कार्यालय में धरने पर हैं। तब से बंगले में सिर्फ अफसरों, पुलिसकर्मियों को आने जाने की अनुमति है। बाहर भी पुलिस का पहरा है। मीडियाकर्मियों पर कवरेज के लिए रोक लगा दी गई है।

पूर्व डीजीपी ओपी सिंह समेत कई अफसरों पर भ्रष्टाचार का है आरोप 
बता दें कि बीते दिनों आईपीएस अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के खिलाफ मेरठ में प्राथमिकी दर्ज की थी। विजिलेंस ने अपनी जांच में दोनों अधिकारियों को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह भी भ्रष्टाचार मामले में बच नहीं पाए हैं। उनके ऊपर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। यूपी एसआईटी की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अफसरों के तबादले में ओपी सिंह ने खूब भ्रष्टाचार किया है। इसी तरह प्रदेश के कई अन्य अफसरों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिनकी जांच हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!