पेट्रोल पंपकर्मी पर रिवॉल्वर तानने के मामले में शुरू हुई सियासत! सपा ने लड़की की तारीफ की... कांग्रेस ने रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर से किया सम्मानित

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Jun, 2025 05:52 PM

politics started in the case of pointing a revolver at a petrol pump worker

उत्तर प्रदेश में हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हुए विवाद में एक लड़की द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी पर रिवॉल्वर तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सियासत भी तेज होती दिख रही है। समाजवादी पार्टी के...

Hardoi News, (मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश में हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हुए विवाद में एक लड़की द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी पर रिवॉल्वर तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सियासत भी तेज होती दिख रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रिवॉल्वर तानने वाली लड़की की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर कसीदे पढ़े। वहीं अब हरदोई के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे के साथ एक डेलिगेशन लड़की के घर पहुंचा और उसे झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की तस्वीर देते हुए रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से सम्मानित किया है। और कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा यहां साकार होता हुआ दिख रहा है। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस पर निशाना साधा और कहाकि लड़की का सम्मान करके क्या साबित करना चाहते है कि जो कानून को हाथ में लेगा उसका सम्मान होगा।
PunjabKesari
अरीबा ने प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं, लड़ सकती हूं को साकार करके दिखा दिया
बीते दिनों बिलग्राम में पेट्रोल पंप कर्मी पर रिवॉल्वर तानने बाली लड़की अरीबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अरीबा के शाहाबाद स्थित घर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अरीबा को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर देते हुए रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि अरीबा ने प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं, लड़ सकती हूं को साकार करके दिखा दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अरीबा की तारीफ करते हुए कहा कि स्वाभिमान की रक्षा में बेटियों को पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने अरीबा के पिता अहसान को पार्टी के समर्थन का भी आश्वासन दिया और कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस उनके साथ हर कदम पर खड़ी नजर आएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जल्द ही अरीबा से संपर्क करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर यह मामला संसद में भी उठाया जाएगा।
PunjabKesari
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कांग्रेस और सपा सत्ता पाने के लिए विशेष वर्ग का वोट न खिसक जाए उसके लिए काम कर रहे हैं। कहाकि जब लड़की ने अपराध किया है एफआईआर दर्ज है तो उसको सम्मान देकर क्या साबित करना चाहते हैं कि अपराध करने वाले का वह सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान करने से कानून को भी इन्होंने आईना दिखाया है और साबित किया है कि जो कानून को हाथ में ले रहे हैं उसका सम्मान यह तो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना थी और उनके नाम पर सम्मान करना रानी लक्ष्मी बाई का अपमान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!