शाहजहांपुर में थाने में घुसकर पुलिस की पिटाई: सरकारी मोबाइल भी हुआ चोरी

Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Oct, 2020 02:03 PM

police beat up by entering police station in shahjahanpur

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने थाने में घुसकर पुलिस की पिटाई कर दी और थाने का सरकारी मोबाइल भी चुरा कर ले गए। मारपीट में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने थाने में घुसकर पुलिस की पिटाई कर दी और थाने का सरकारी मोबाइल भी चुरा कर ले गए। मारपीट में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हैरानी की बात यह कि थाने में उपद्रव मचाने के बाद सभी दबंग आसानी से फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने आज यहां कहा कि कल थाना निगोही क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पावर हाउस पर मारपीट कर रहे हैं । काफी तादाद में लोग यहां उपद्रव मचा रहे हैं और मोटरसाइकिल को तोड़ दिया है । साथ ही पावर हाउस का भी काफी सामान क्षतिग्रस्त किया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एसएसआई के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और सीधे थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आए।

सूचना पर जैसे ही पुलिस थाना लौटी सभी आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। दबंगों ने थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर ही पीट दिया और सरकारी मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक :नगर: संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने पावर हाउस व थाने पर हमला बोला था जिसका वीडियो पुलिस ने बना लिया है । सभी की पहचान की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारर्वाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!