झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली, आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Mar, 2026 12:12 PM

rs 1 35 lakh extorted from labourer on false rape charges

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अवैध हिरासत और वसूली के आरोपों में रहरा थाना प्रभारी बृजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है...

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अवैध हिरासत और वसूली के आरोपों में रहरा थाना प्रभारी बृजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 1.35 लाख रुपये की अवैध वसूली और 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखने के आरोप सामने आए थे। 

पीड़ित ने लगाए ये आरोप 
इस संबंध में पीड़ित रामदास निवासी ग्राम परोरा ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जितेंद्र, रुपवती और मुकेश ने मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वहीं थाना रहरा पुलिस ने 20 मार्च को उसे थाने लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा। आरोप है कि समझौते के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये नकद और 35 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से वसूले गए। 

जांच में सामने आया पूरा सच 
मामले की जांच क्षेत्राधिकारी हसनपुर से कराई गई, जिसमें प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि रुपवती ने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था और बाद में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी जोड़ दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर रुपवती और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं थाना प्रभारी बृजेश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!