मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा, की पिटाई फिर….

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2026 07:41 PM

villagers caught and beat up the person who damaged the shivling and nandi idol

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई क्षेत्र में रविवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरसी मोड़ के पास स्थित एक मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई क्षेत्र में रविवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरसी मोड़ के पास स्थित एक मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी को लोगों ने पकड़ा
अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के चौरसी मोड़ स्थित मंदिर में सूरज कुमार नामक व्यक्ति ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना से नाराज लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
वर्मा के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार बताया है और वह बिहार के नालंदा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर में नया शिवलिंग और नंदी की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!