BJP के लोग धर्म और जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं: अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Oct, 2024 08:49 AM

people of bjp want to do politics

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के लोग धर्म और जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के लोग धर्म और जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं। अखिलेश यादव शनिवार को गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पहुंचकर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 57 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एकत्र कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।

गरीबी मिटेगी और पढ़ाई में भेदभाव मिटेगाः अखिलेश
सपा प्रमुख ने कहा कि ''भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं। वे भेदभाव करते हैं। यह वे लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं।'' यादव ने लोहिया को नमन करते हुए कहा, ‘‘हम उनके सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लेते हैं। लोहिया ने देश में हर तरह से भेदभाव के खात्मे, और जाति तोड़ने का आह़वान किया था। लोहिया ने हर स्तर पर हो रहे भेदभाव का विरोध किया था। समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी मिटेगी और पढ़ाई में भेदभाव मिटेगा। उनकी दाम बांधो नीति से ही महंगाई, गरीबी दूर होगी। लोहिया जी ने सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।''

ट्रेन दुर्घटनाएं रिकार्ड तोड़ रही हैंः अखिलेश
सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार लोहिया की पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम लोहिया पार्क में हुआ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर में विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों और अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में डॉ0 राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ''जब सरकार यह कह रही है कि पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्‍यवस्‍था है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार 'हंगर इन्डेक्स' पर हम कहां खड़े हैं। 105 वें स्थान पर हैं।'' यादव ने कहा कि रेलवे में सुधार की बड़ी-बड़ी बाते की गई थी। लेकिन परिणाम क्या निकला। ट्रेन दुर्घटनाएं रिकार्ड तोड़ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!