गिरा एक और विकेट! अब मंत्री धर्म सिंह सैनी का इस्तीफा, BJP छोड़ने वाले ये तीसरे मंत्री
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Jan, 2022 02:51 PM

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। भाजपा को अब एक और झटका लगा है। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया...
इटावा/ लखनऊ: कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। भाजपा को अब एक और झटका लगा है। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मोर्या और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।
बता दें कि गुरुवार दोपहर को धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उनकी नकुड़ विधानसभा सीट चर्चा में आ गई है। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है जरूर लेकिन धर्म सिंह सैनी ने अब इस पर अपना कब्जा और मजबूत कर लिया है। दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे धर्म सिंह ने अब मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की तैयार कर ली है।
भाजपा में इस्तीफों की लिस्ट छोटी नहीं है। धर्मवीर सिंह सैनी से पहले दो और भाजपा विधायक मुकेश वर्मा और विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। मुकेश वर्मा शिकोहाबाद से विधायक हैं, जबकि विनय शाक्य औरेया की बिधूना सीट से विधायक हैं। बीत तीन दिनों में भाजपा से इस्तीफे देने वाले विधायकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।
Related Story

'सीमा में रहो वरना बाहर निकलवा दूंगा'... BSA को बचाने के आरोप पर भड़के मंत्री दयाशंकर सिंह,...

BJP-RSS की बड़ी बैठक: शामिल हुए CM Yogi Adityanath, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

अखिलेश यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर बड़ा हमला, बोले-'जब तक BJP सत्ता में है, महंगाई नहीं जाएगी'

विधायक के काफिले पर पथराव; मामले में खुद ही फंस गए BJP MLA, CCTV फुटेज ने बदल दी पूरी तस्वीर

'जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई...' सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अखिलेश ने BJP सरकार...

UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आया बड़ा अपडेट, मंत्री बनने का इंतजार कर रहे...

रामपुर में Azam Khan का दौर खत्म? अखिलेश का बड़ा दांव, आजम खान की मर्जी के खिलाफ इस पूर्व मंत्री को...

होली पर बोले सीएम योगी - मर्यादा, भक्ति और समरसता ही सनातन धर्म की ताकत

अचानक सस्ता हुआ सोना.... चांदी की कीमतों में भी महागिरावट! गिरते दाम देख ग्राहकों के खिले चेहरे,...

ऐसा प्रावधान लैंगिक रूढ़िवादी विचारधारा को मजबूत करेगा- मासिक धर्म अवकाश पर नीति पर बोले CJI,...