अब आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद की फ्लाइट हर दिन मिलेगी, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो ने लिया निर्णय

Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Mar, 2025 10:08 PM

now flights from agra to bangalore and ahmedabad will be available every day

ताजनगरी में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों/ पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से अब बेंगलुरु और अहमदाबाद के...

Agra News, (बृज भूषण): ताजनगरी में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों/ पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से अब बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हर दिन सीधी फ्लाइट मिलेगी। पहले दिन बेंगलुरु-आगरा की फ्लाइट में 344 यात्रियों ने सफर किया। 179 यात्री बेंगलुरु से आगरा आए और 165 यात्रियों ने आगरा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। वहीं अहमदाबाद-आगरा की फ्लाइट में 130 यात्रियों ने सफर किया। 72 यात्री अहमदाबाद से आगरा आए और 58 यात्री आगरा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।

जानिए, 1 अप्रैल से लागू नया शेड्यूल
इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और उनकी मांग को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री हित को ध्यान में रखते हुए चैत्र नवरात्र के पहले दिन 30 मार्च से अहमदाबाद और बेंगलुरु की उड़ानों को नियमित कर दिया गया है, हालांकि इनका समय अलग-अलग रहेगा। बेंगलुरु की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:20 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से 2:55 बजे रवाना होगी। मंगलवार,  गुरुवार और शनिवार को बेंगलुरु की उड़ान दोपहर 12:25 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह अहमदाबाद से आगरा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 3:35 बजे आगरा आएगी, जबकि यहां से अहमदाबाद के लिए 3:55 बजे प्रस्थान करेगी। बुधवार को अहमदाबाद से उड़ान दोपहर 1:20 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।

आगरा से अब 4 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध
मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान उपलब्ध कराया गया है, जो 78 सीट का है। वहीं आगरा- बेंगलुरु के लिए ए320 विमान उपलब्ध कराया गया है, जो 180 सीटर है। आगरा से अब 4 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। इन फ्लाइट से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद का सफर आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि आगरा से मुंबई के बीच 30 मार्च से तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को उड़ान होगी। मुंबई से यह दोपहर 1:20 बजे आगरा आएगी, जबकि 1:55 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को दोपहर 3:35 बजे आएगी, जबकि शाम 3:55 बजे जाएगी।

बता दें कि इससे आगरा-अलीगढ़ मंडल के लोगों, व्यापारियों और पर्यटन उद्योग को लाभ मिलेगा। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि नई फ्लाइट शुरू होने से ब्रज में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पर्यटकों का रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा। पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!