नोएडा VIP सेक्टर: पुलिसकर्मियों के घर से लाखों के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी

Edited By Umakant yadav,Updated: 13 Apr, 2021 02:29 PM

noida lakhs of jewelery and other items stolen from policemen s house

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 40 स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 40 स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 में तैनात कांस्टेबल रंजू तथा नोएडा की क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात कांस्टेबल नितिन सेक्टर 40 स्थित पुलिस स्टाफ क्वार्टर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोमवार को दोनों पुलिसकर्मियों के घरों का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात, नगदी तथा अन्य सामानों की चोरी कर ली। सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील माने जाने वाले सेक्टर 40 के पुलिस स्टाफ क्वार्टर से हुई चोरी की वारदात ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। सेक्टर 40 नोएडा का एक वीआईपी सेक्टर है, जहां पर पुलिस के डीजीपी, मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी और बड़े कारोबारी रहते हैं। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 से अज्ञात चोरों ने राजेंद्र प्रसाद के घर से लैपटॉप व अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!