नोएडा केस में नया मोड़!  मृतक का भाई बोला- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है, दोनो लिव इन में थे

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Feb, 2026 08:24 PM

new twist in noida case the deceased s brother says  this is not suicide

वैलेंटाइन-डे के दिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास शनिवार को कार में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। मृतक सुमित के भाई का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं, हत्या है। दूसरी जाति होने की वजह से लड़की के घर वालों को...

नोएडा: वैलेंटाइन-डे के दिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास शनिवार को कार में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। मृतक सुमित के भाई का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं, हत्या है। दूसरी जाति होने की वजह से लड़की के घर वालों को शादी मंजूर नहीं थी। लड़की के घर वाले इस रिश्ते को पसंद नहीं कर रहे थे। ये सुसाइड नहीं कर सकते हैं दोनो की हत्या की गई है। 

पुलिस के मुताबिक दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। किसी वजह से दोनों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि शनिवार अपराह्न पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-107 के पास एक दिल्ली नंबर की कार में एक युवक और युवती का शव मिला।

 उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस को पता चला कि दोनों की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार के अंदर मौजूद युवक-युवती के सिर में गोली लगी है। लड़के के हाथ में पिस्तौल मिली है। कार भीतर से लॉक थी। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (32) और रेखा (26) के रूप में हुई है। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था जबकि रेखा सलारपुर सेक्टर-101 की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है।  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने किसी वजह से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!