प्लीज गेम पर बैन लगाओ! Sonu Sood ने गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस पर दिया इमोशनल बयान, बोले- बच्चों को मोबाइल देना सबसे बड़ी चुनौती

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Feb, 2026 01:38 PM

sonu sood spoke on the death of 3 sisters in ghaziabad

गाजियाबाद के लोनी थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में कोरियन गेमिंग एप के कथित प्रभाव में तीन सगी बहनों द्वारा नवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या किए जाने के दिल दहला देने वाले मामले पर भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।...

एंकर: गाजियाबाद के लोनी थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में कोरियन गेमिंग एप के कथित प्रभाव में तीन सगी बहनों द्वारा नवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या किए जाने के दिल दहला देने वाले मामले पर भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल और अभिभावकों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोरा  
गाज़ियाबाद लोनी टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसाइटी में सामने आए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों सगी बहनें कोरियन गेमिंग एप की लत से प्रभावित थीं, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

बच्चों के हाथ में मोबाइल देना सबसे बड़ी चुनौती - सोनू सूद 
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि बच्चों के हाथ में मोबाइल देना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों के लिए मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई और जरूरी कामों तक सीमित होना चाहिए, सोशल मीडिया और गेमिंग के लिए नहीं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली ही नहीं UP में भी 1.08 लाख लोग गायब! UP Police 9% से भी कम मामलों में दिखी एक्टिव, पुलिस के 'सुस्त' रवैये पर हाई कोर्ट नाराज, चौंका देंगे आंकड़े

'बच्चों से संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी' 
सोनू सूद ने यह भी कहा कि आजकल कामकाज की व्यस्तता के कारण माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जो इस तरह की घटनाओं की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना और उनसे संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस घटना के बाद एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग एप्स, बच्चों की मानसिक सेहत और अभिभावकों की जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!