10 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
लापरवाही! अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने काटा हंगामा, डाक्टरों पर रिश्वत लेने का लगा आरोप
Edited By Harman Kaur,Updated: 18 Dec, 2022 04:10 PM
जिले के महिला जिला अस्पताल में लापरवाही के चलते इलाज के दौरान प्रसूता महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया....
महोबा (अमित श्रोतीय): जिले के महिला जिला अस्पताल में लापरवाही के चलते इलाज के दौरान प्रसूता महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और फिर सड़क पर शव रखकर रोड जाम कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों पर डिलीवरी कराने के एवज में 7 हजार रुपए रिश्वत लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सहित कोतवाली पुलिस ने परिवार को लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानें क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक कबरई थाना क्षेत्र के गंज गांव के निवासी मनोज अपनी 20 वर्षीय पत्नी वंदना के प्रसव पीड़ा होने पर 16 दिसंबर की रात जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने डिलीवरी कराने के लिए ऑपरेशन करने की बात कही और इसके एवज में 7 हजार रुपए मांगे पेशे से मजदूरी करने वाले मनोज ने 7 हजार रुपए मौजूदा डॉक्टर स्टाफ को दिए। इसके बाद डाक्टर ने डिलीवरी की। वहीं, नवजात बच्ची के जन्म कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद डॉक्टर ने बच्ची का इलाज करने के लिए और पैसों की मांग की और फिर बच्ची को भर्ती किया। अस्पताल के डॉक्टर इलाज करने से पहले मांगते है रिश्वत वहीं, बीती रात अचानक प्रसूता महिला वंदना की हालत बिगड़ने लगी तो पति ने मौजूद स्टाफ और डॉक्टर से इलाज करने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन अतिरिक्त पैसों की मांग होने पर वह परेशान हो गया। उसके बाद भी मौजूद स्टाफ और डॉक्टर ने लापरवाही बरती और उसका सही इलाज नहीं किया, जिससे महिला की हालत और बिगड़ने लगी और सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। हद तो तब हुई जब अस्पताल स्टाफ ने महिला के मरने के बाद भी मामले को दबाने की नियत से उसे रेफर करने की कोशिश की। जिससे परिवार आक्रोशित हो गया और अस्पताल के अंदर ही हंगामा करने लगा। परिजनों ने काटा हंगामा परिजनों का आरोप है रिश्वत के बिना अस्पताल में कोई काम नहीं हुआ। ऑपरेशन के एवज में 7 हजार रुपए के अलावा उसने 12 हजार रुपए अस्पताल में खर्च किए फिर भी उसके मरीज की मौत हो गई। जिला महिला अस्पताल में बरती गई लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सड़क पर लगे जमा को एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बमुश्किल खुलवाया। वहीं, मृतिका का पति रो-रो कर मामले में जांच कार्रवाई की मांग कर रहा है। 'अस्पताल में रिश्वत के बिना नहीं होता कोई काम' साथ ही एक अन्य तीमारदार रघुवीर बताया है कि जिला महिला अस्पताल में रिश्वत के बिना कोई काम नहीं होता। वह भी रात में अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने आया था जिसके लिए उससे भी 3 हजार रूपए तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने लिए है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच की जायेगी।
UP के निजी अस्पताल में फिर प्रसूता की मौत, डॉक्टर ने जबरन जमा कराए 30 हजार रुपए, पुलिस ने गिरफ्तार...
तेंदुए ने मचाया आतंक; महिला को गर्दन से दबोचा और गन्ने के खेत में ले जाकर मार डाला, ग्रामीणों ने...
सोता रहा स्टाफ, दर्द से तड़पती रही गर्भवती- सीएचसी में डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप
यूपी के इस जिले में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार
Ghazipur शर्मसार! मासूम से दुष्कर्म के बाद जिला Hospital की गुंडागर्दी; भर्ती के लिए परिजनों का...
'मुझे कार में खींचा और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया...' महिला कॉन्स्टेबल ने हेड कॉन्स्टेबल...
Ballia में डॉक्टर बने यमराज! 2mm की पथरी के ऑपरेशन में महिला की मौत, भड़के परिजनों पर पुलिसिया...
प्रेम प्रसंग में बड़ी वारदात! युवक पर जानलेवा हमला, प्रेमिका के परिजनों पर फायरिंग का आरोप
स्मार्ट मीटर कांड: 1.25 लाख का झटका और थम गया चायवाले का दिल, शव लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे बेबस परिजन
Crime News: नर्स ने लगाया डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
USD $
30/03/2026 05:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों, आज आपके अंदर कुछ बड़ा करने की चाह जाग सकती है। काम में नई दिशा मिल सकती है, जिससे मन उत्साहित रहेगा।
वृष राशि वालों, आज आपको स्थिर रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले उलझन पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों, आज आपके विचारों में नयापन झलकेगा। कोई रचनात्मक कार्य आपको पहचान दिला सकता है। दोस्तों से अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि वालों, आज आपको अपने अंदर के डर को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी हिम्मत ही आपको सफलता दिलाएगी।
सिंह राशि वालों, आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। ऑफिस में लोग आपके काम और व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं।
कन्या राशि वालों, आज आपको अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देना होगा। छोटी सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है।
तुला राशि वालों, आज रिश्तों में नई मिठास घुल सकती है। किसी पुराने विवाद के खत्म होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि वालों, आज आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले आज कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
धनु राशि वालों, आज आपके लिए दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। यात्रा या नए संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
मकर राशि वालों, आज आपको अपने काम को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। युवा विदेश जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़...
कुंभ राशि वालों, आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। नए प्रयोग आपको सफलता की ओर ले जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बन सकती है।
मीन राशि वालों, आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर फैसले ले सकते हैं। किसी अपने का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes