Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Jun, 2025 01:12 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर में 15 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर पड़ोस के लड़के से बात करने के लिए तीन महीने तक अपनी ही मां को खाने में नींद की गोलियां देकर खूब तड़पाया ......
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर में 15 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर पड़ोस के लड़के से बात करने के लिए तीन महीने तक अपनी ही मां को खाने में नींद की गोलियां देकर खूब तड़पाया। जब मां को इस बात का पता चला तो उसके होश ही उड़ गए।
किशोरी की मां बुटीक चलाने के साथ ही घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। पिछले कुछ महीनों से वह लगातार कमजोरी और गहरी नींद की समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि वह इतने दिनों से थकी-थकी और सुस्त महसूस क्यों महसूस कर रही हैं। जब्कि उन्होंने कोई दवा या कोई ऐसा पदार्थ नहीं लिया जिससे उन्हें थकान हो। जब उन्होंने डॉक्टर से अपने शरीर की जांच करवाई तो रिपोर्ट देखकर उनके होश ही उड़ गए। रिपोर्ट में सामने आया कि उनके द्वारा नींद की गोलियों का अत्यधिक सेवन किया गया है। रिपोर्ट देखकर महिला हैरान रह गईं क्योंकि उन्होंने ऐसी कोई दवा ली ही नहीं थी।
बेटी ने उगला सारा सच
डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद जब घर में जांच शुरू हुई तो सच जानकर सभी दंग रह गए। किशोरी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह तीन महीने से अपनी मां के खाने में रोजाना नींद की गोलियां मिला रही थी। यह सब उसने इसलिए किया ताकि वह इंस्टाग्राम पर अपने पड़ोस के एक लड़के से देर रात तक बेधड़क बात कर सके।
इंस्टाग्राम वाला लड़का लाकर देता था दवा
किशोरी की मां अर्चना सिंह ने बताया कि जिस लड़के से किशोरी इंस्टाग्राम पर बात कर रही थी, वह उसे गुमराह कर रहा था। वही उसे नींद की गोलियां लाकर देता था। पूरा मामला सामने आने के बाद किशोरी को लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के लिए ले जाया गया। जहां अब किशोरी में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सेंटर की मैनेजर अर्चना सिंह का कहना है कि किशोरी की मां अब भी बेटी के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने उसपर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है।