Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Aug, 2025 05:15 PM

दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल ने दिल्ली पुलिस के ही दरोगा पर अपनी मासूम बेटी के साथ डिजिटल रेप करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी ने इस संबंध में नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता...
Ghaziabad News, (संजय मित्तल): दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल ने दिल्ली पुलिस के ही दरोगा पर अपनी मासूम बेटी के साथ डिजिटल रेप करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी ने इस संबंध में नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्य और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत पर बच्ची की मां को दी धमकी
नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है और यहां पति से अलग रहती हैं। उनका आरोप है कि गोविंदपुरम निवासी दिल्ली पुलिस के दरोगा से उनकी पुरानी पहचान है। पहचान के चलते दरोगा का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि तीन दिन पूर्व दरोगा ने उनकी तीन साल की मासूम बेटी को घर में अकेला देख न सिर्फ अश्लीलता की बल्कि उसके साथ डिजिटल रेप भी किया। बच्ची द्वारा बताए जाने के बाद उन्हें घटनाक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी दरोगा से शिकायत की। आरोप है कि इस पर दरोगा ने उन्हें धमकाया। जिसके बाद उन्होंने नंदग्राम थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
आरोपी दिल्ली पुलिस में दरोगा
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में दरोगा बताया गया है। जांच, साक्ष्य और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानिए क्या होता है डिजिटल रेप?
दरअसल, डिजिटल रेप कोई ऑनलाइन यौन शोषण नहीं है। यह एक ऐसा अपराध है, जो प्रत्यक्ष तौर पर आरोपी और पीड़ित की मौजूदगी में होता है। डिजिटल रेप दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला डिजिट, जिसका मतलब संख्या से है। अंग्रेजी शब्दकोश में उंगली, अंगूठे और पैर की उंगली को डिजिट से संबोधित किया जाता है। यानी डिजिटल रेप से जुड़े मामलों में अंगूठे या अंगुलियों का इस्तेमाल किया जाता है। यानी यौन उत्पीड़न में डिजिट का इस्तेमाल करने के कारण इसे डिजिटल रेप कहते हैं।