कॉलेज में छात्र का हत्यारोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, भेजा गया जेल, इस वजह से घटना को दिया था अंजाम

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Mar, 2026 08:23 PM

manjeet chauhan accused of murdering a college student arrested and sent to ja

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को शुक्रवार देर शाम शिवपुर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को शुक्रवार देर शाम शिवपुर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या से पूर्व मंजीत चौहान ने सोशल मीडिया पर खुद को‘माफिया'घोषित किया था। वह और उसके कुछ साथी अपने नाम के आगे‘1818'लिखते हैं। 

पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि मंजीत चौहान और मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे। पुरानी रंजिश के कारण मंजीत ने सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। सूर्य प्रताप सिंह की हॉस्टल के साथियों के साथ अच्छी मित्रता थी तथा उसका अधिकांश समय हॉस्टल और कॉलेज परिसर में ही बीतता था। 

सूत्रों के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह और उसके साथियों ने पहले मंजीत चौहान की पिटाई की थी, जिससे वह काफी आहत और अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कारण उसने कॉलेज परिसर में ही वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान मंजीत के सिर पर खून सवार था। उसने सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारने के बाद भी उसकी धड़कन चलती देखकर दोबारा गोली मारी। वारदात के समय मंजीत का साथी अनुज सिंह उफर् अनुज फायर भी मौके पर दूर खड़ा था। पुलिस की जांच के बाद पूरी घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!