मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात: अपराधियों ने युवक को दौड़ा कर मारी गोली, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Mar, 2026 03:00 PM

major incident in muzaffarnagar criminals chased and shot a young man murder

जिले के एक गांव में कथित तौर पर पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में उस वक्त की है जब अक्षय (26)...

मुजफ्फरनगर: जिले के एक गांव में कथित तौर पर पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में उस वक्त की है जब अक्षय (26) अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी गांव के तीन लोगों ने उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की विवाहित प्रेमिका ने भी कुछ महीने पूर्व जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। आशंका जताई जा रही है कि बदले की भावना में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अक्षय का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। कुछ महीने पूर्व जब महिला के परिजनों को इस बात का पता चला तो महिला ने जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बस तभी से मृतक महिला के परिजन अक्षय की हत्या करने की फिराक में थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मनोज कुमार, युवक और भरत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और इन सभी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!