करणी सेना हिटलर ... जिसे सीएम योगी का संरक्षण मिला है- अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Apr, 2025 08:31 PM

karni sena hitler  which has got protection from cm yogi akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि करणी सेना हिटलर के ट्रूपर्स की तरह है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संरक्षण मिला हुआ है।  यादव ने पार्टी दफ्तर में पार्टी  पदाधिकारियों

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि करणी सेना हिटलर के ट्रूपर्स की तरह है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संरक्षण मिला हुआ है।  यादव ने पार्टी दफ्तर में पार्टी  पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि अगर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ कोई भी घटना होती है तो उसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करती है। समाज में नफरत फैलाती है। नफरत और आपसी वैमनस्यता फैलाना भाजपा का एजेंडा है। भाजपा सरकार अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है। भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। जनता भाजपा सरकार से डरने लगी है। भाजपा की सरकार में अपराधियों की तेजी से वृद्धि होने से अपराध नहीं रूक रहे हैं। यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बहुत पीड़ित, दु:खी और अपमानित है।

 समाजवादी पार्टी पीड़ित, दु:खी, अपमानित लोगों के साथ है और इनकी मदद करेगी। समाजवादी पार्टी के पीडीए की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पायेगी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है। हर दिन बलात्कार और हत्याएं हो रही है। इस सरकार में महिलाओं का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं है।

भाजपा भूमाफिया पार्टी है। भाजपा के लोग प्रदेश भर में जगह-जगह जमीनों की लूट कर रहे है। गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर में भाजपा सरकार में हुई जमीनों की रजिस्ट्रियां सार्वजनिक की जानी चाहिए। सब पता चल जाएगा किसने कितनी जमीनों पर लूट और कब्जा किया है। इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद जावेद अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!