फिटनेस के नाम पर फरेब! जिम ट्रेनर 'शहजाद' ने प्रोटीन में नशा मिलाकर युवती से किया रेप, आरोपी और रेकी करने वाला साथी अरेस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Mar, 2026 12:18 PM

gym trainer who raped student from saharanpur arrested

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने छात्रा को प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बीएससी (नर्सिंग) की...

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने छात्रा को प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बीएससी (नर्सिंग) की छात्रा है। पीड़िता (21) की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने मीडिया को बताया कि बुधवार को पीड़िता ने थाना बिहारीगढ पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह थाना क्षेत्र स्थित एक जिम पर जाती है, जहां उसकी पहचान जिम ट्रेनर शहजाद (निवासी बड़ी मस्जिद देहरादून रोड थाना गागलहेडी) से हुई थी। जैन ने बताया कि युवती का आरोप है कि शहजाद ने उसे विश्वास में लेकर देहरादून ले जाकर प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और कार में उससे दुष्कर्म किया। 

उन्होंने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि शहजाद का साथी मुकर्रम पीड़िता की गतिविधियों पर नजर रखता था और शहजाद की मदद करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर थाना बिहारीगढ में मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपी शहजाद (28) और मुकर्रम (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अदालत में पेश किया जा रहा है। जैन ने कहा कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें : UP के निजी अस्पताल में फिर प्रसूता की मौत, डॉक्टर ने जबरन जमा कराए 30 हजार रुपए, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; जानिए पूरा मामला  

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने चिकित्सक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर गांव निवासी दीनबंधु कुमार राजभर की तहरीर पर चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है ... पढ़ें पूरी खबर...  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!