शादी का झांसा देकर डांस टीचर ने अकादमी में युवती से कई बार बनाए संबंध, टीचर समेत 4 पर केस दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Mar, 2026 03:49 PM

man establishes seual relations with young woman multiple times at dance academ

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती ने डांस टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया और बाद में मुकर गया।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती ने डांस टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया और बाद में मुकर गया।

पहचान से शुरू हुआ रिश्ता, फिर बढ़ा मामला
पीड़िता के अनुसार करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान आकाश सैनी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती का कहना है कि आरोपी उसे अपने घर परिवार से मिलवाने के बहाने ले गया, जहां उसने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे अपनी डांस अकादमी और अन्य जगहों पर भी ले गया, जहां बार-बार संबंध बनाए गए।

वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता ने बताया कुछ समय बाद जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराने की कोशिश की। 17 मार्च को मंदिर के पास भी आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की।23 मार्च को आरोपी अपने भाई और मां के साथ युवती के घर पहुंचा और कथित तौर पर मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश सैनी, उसके भाई, मां और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!